|

काठमांडू (नेपाल) – नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, जिन्हें नेपाल की साम्यवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, ने पहली बार पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन कर भगवान की पूजा अर्चना की । यहां उन्होंने डेढ लाख दीपक भी प्रज्वलित किए । वे लगभग सवा घंटे तक इस मंदिर में रहे । उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर को ‘सनातन धर्म के पवित्र स्थान’ के रूप में विकसित करने के आदेश भी दिए । ओली भगवान पशुपतिनाथ मंदिर जानेवाले नेपाल के पहले साम्यवादी प्रधानमंत्री हैं । पूर्व प्रधानमंत्री और साम्यवादी नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, माधव कुमार नेपाल, बाबूराम भट्टाराई और झालानाथ खनल कभी भी पशुपतिनाथ मंदिर नहीं गए । उन्होंने कभी भगवान के नाम पर शपथ भी नहीं ली ।
यहां के एक राजनीतिक विशेषज्ञ, श्याम श्रेष्ठ ने कहा, ‘ओली धर्मनिरपेक्षता छोडने की सोच रहे हैं । ऐसा लगता है कि वे राजशाही और हिन्दू राष्ट्र के समर्थकों के मत प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं । ‘
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !