
बेंगलुुरू – देश में १ सितंबर तक कोरोना से पीडित रोगी ३५ लाख से अधिक होंगे तथा १० लाख सक्रिय रोगी (एक्टिव केसेस) होंगे, ‘भारतीय विज्ञान संस्था’ अर्थात ‘आईआईएससी’ के प्राध्यापक शशि कुमार जी, प्राध्यापक दीपक एस और उनके सहयोगियों का ऐसा अनुमान किया है ।
(सौजन्य : NEWS9 live)
इस संस्था के अध्ययन के अनुसार,
१. १ सितंबर तक महाराष्ट्र में रोगियों की संख्या ६ लाख ३० सहस्र, देहली में २ लाख ४० सहस्र, तमिलनाडू में १ लाख ६० सहस्र और गुजरात में कोरोना पीडितों की संख्या १ लाख ८० सहस्र तक पहुंच सकती है ।
२. १ नवंबर तक देश में १ करोड कोरोना रोगी होंगे तथा जनवरी २०२१ तक देश में १० लाख लोगों की मृत्यु हो सकती है ।
३. यदि परिस्थिति अधिक बिगडी, तो मार्च के अंत तक भारत में कोरोना के ६ करोड २० लाख प्रकरण होंगे । इस अवधि में ८२ लाख सक्रिय प्रकरण हो सकते हैं तथा २८ लाख लोगों की मृत्यु हो सकती है ।
२४ घंटे में देश में ३२ सहस्र ६९५ नए रोगी मिले
गत २४ घंटे में देश में ३२ सहस्र ६९५ नए रोगी मिले हैं तथा यह एक दिन में अभी तक मिले हुए रोगियों की सर्वाधिक संख्या है । गत २४ घंटे में ६०६ रोगियों की मृत्यु हुई है । देश में कोरोना पीडितों की कुल संख्या वर्तमान में ९ लाख ६८ सहस्र ८७६ हो गई है ।
France Heatwave : फ्रांस में गर्मी के कारण ४ दिनों में १ सहस्र से अधिक लोगों की मृत्यु
Nasrapur Case : नसरापुर प्रकरण के दोषी भीमराव कांबले को मृत्यु आने तक फांसी का दंड
अचलपुर (जिला अमरावती) स्थित ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर संस्थान की १० करोड रुपये मूल्य की भूमि पर कब्जाधारी का दावा निरस्त !
Karnataka Bangladeshi Infiltrators : कर्नाटक राज्य में अवैध स्थानांतरितों की संख्या १३ सहस्र से अधिक
Arunachal Pradesh Intrusion : चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ कर भूमि हडपी – आदिवासी समुदाय का दावा
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I