युवती को मानवीय तस्करों को बेचने की थी योजना
ऐसी घटनाआें के संदर्भ में महिला आयोग और मानवाधिकार संगठन क्यों कुछ नहीं करते ? अथवा उनकी दृष्टि में हिन्दुआें के लिए मानवाधिकार लागू नहीं होते ?

कोलकाता – बंगाल के २४ परगना जनपद में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने दमदम छावनी परिसर की एक २१ वर्षीय युवती को धर्मांधों के चंगुल से छुडवाया । इन धर्मांधों ने इस युवती को मानवीय तस्करों को बेचने की योजना बनाई थी ।
१. पीडित युवती को वर्ष २०१४ में दमदम छावनी के निकट स्थित नोआपारा क्षेत्र में रहनेवाले एक धर्मांध ने ‘राकेश तरफदार’ नाम धारण कर उसे प्रेमजाल में फंसाया था । कुछ दिन पश्चात उस युवती को उस युवक के हिन्दू नहीं होने का ज्ञात होने पर उसने उसके साथ संबंध तोडना आरंभ किया । तब उस धर्मांध ने उसके साथ चित्रित किए हुए वीडियो के द्वारा उसे ब्लैकमेल करना आरंभ किया । इसलिए अभिभावकों की अनुमति न होते हुए भी उसे उस धर्मांध के साथ विवाह करने पर विवश होना पडा ।
२. विवाह के पश्चात इस धर्मांध के परिवारजनों ने इस युवती पर दहेज के लिए अत्याचार करना आरंभ किया । उसे प्रत्येक शनिवार के दिन मस्जिद में अभिमंत्रित पानी पीने और नमाज पढने के लिए बाध्य किया जाता था । धर्मांध ने ‘रूना मोंडल’ के नाम से इस युवती का फर्जी कागदपत्र बना लिए ।
३. पिछले महीने धर्मांध और उसके परिवारजनों ने पीडिता के अभिभावकों से २ लाख रुपए की मांग की, जिसे देना अभिभावकों ने अस्वीकार किया । इसके कारण धर्मांध और उसके पिता ने इस युवती को मानवीय तस्करों को बेचने की योजना बनाई ।
४. जब यह बात युवती को ज्ञात हुई, तब उसने विश्व हिन्दू परिषद के साथ संपर्क किया । विहिंप ने उसे धर्मांध के चंगुल से छुडाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, साथ ही धर्मांध और उसके पिता के विरुद्ध विधिजन्य संघर्ष करने हेतु अधिवक्ताआें का भी प्रबंध किया ।
Nizamabad School Urdu Kalma : निजामाबाद (तेलंगाणा) के एक विद्यालय में हिन्दू विद्यार्थियों को उर्दू एवं कलमा पढाने का विरोध I
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना अत्यंत गंभीर – Adv Vishnu Shankar Jain
Sangli Love Jihad : विवाह हेतु मुसलमान युवती द्वारा इस्लाम धर्म स्वीकारने हेतु दबाव, हिन्दू युवक ने आत्महत्या की ।
Sarla Bhatt Murder : कश्मीर में सरला भट्ट हत्याकांड में ३६ वर्षों के पश्चात आतंकवादियों के विरुद्ध आरोपपत्र प्रविष्ट (दाखिल) ।
Ayodhya RamMandir Theft Row : श्रीराम मंदिर में दान चोरी के ५ आरोपियों के घर पास-पास होने का उजागर
अल्पायु हिन्दू लडकी पर अत्याचार करनेवाले धर्मांध समीर मणेर पर अपराध पंजीकृत किया गया