
भोपाल (मध्यप्रदेश) – विदेशी महिला से जन्मा हुआ व्यक्ति देशभक्त हो ही नहीं सकता । आचार्य चाणक्य ने कहा है कि ‘केवल भूमिपुत्र ही स्वयं की मातृभूमि की रक्षा कर सकता है’, ऐसे शब्दों में भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की है । वह यहां कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के पश्चात बोल रही थीं ।
१. साध्वी प्रज्ञासिंह ने आगे कहा कि, ‘कांग्रेस में न ही सभ्यता है, न ही संस्कार हैं । २ देशों की नागरिकता रखनेवालों से हम देशभक्ति की अपेक्षा नहीं कर सकते ।’
२. साध्वी प्रज्ञासिंह की इस आलोचना पर मध्यप्रदेश के कांग्रेस के प्रवक्ता धनोपिया ने साध्वी की आलोचना करते हुए कहा है कि, ‘प्रज्ञासिंह ठाकुर का मानसिक संतुलन बिगड गया है । भाजपा के नेताओं को उन पर उपचार करने चाहिए ।’ (जिहादी आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ‘ओसामाजी’ कहनेवाले कांग्रेसी नेताओं का मानसिक संतुलन ठीक है, क्या ऐसा कांग्रेसवालों को लगता है ? – संपादक)
अल्पायु हिन्दू लडकी पर अत्याचार करनेवाले धर्मांध समीर मणेर पर अपराध पंजीकृत किया गया
Karnataka Muharram : मुळगुंद (कर्नाटक) के एक गांव में एक भी मुसलमान न होने पर भी हिन्दू मनाते हैं मोहर्रम !
Ram Temple Raid : श्रीराममंदिर दान चोरी के प्रकरण में ८ आरोपियों के घर पर पुलिस की छापामारी
Tuljapur Temple : तुलजापूर मंदिर में सशुल्क दर्शन पास बंद करने के लिए पुजारी मंडल का धरना प्रदर्शन !
RSS Kailash Vijayvargiya : रा.स्व. संघ में भीड बढने से अच्छे लोगों का अभाव ।
Church of Scotland Trust : फोर्ट (मुंबई) स्थित शासकीय भूमि के प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा चर्च को बकाया धन की वसूली की सूचना (नोटिस) !