५ पुलिसवाले और ४ आक्रमणकारी मृत

कराची (पाकिस्तान) – यहां ‘स्टॉक एक्सचेंज’ पर (‘शेयर बाजार’ पर) ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ के सैनिकों द्वारा किए गए आक्रमण में एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित ५ सुरक्षाकर्मी तथा आक्रमण करनेवाले ४ बलूची सैनिक मारे गए हैं । पाक ने इसे ‘आतंकवादी आक्रमण’ कहा है । इस आक्रमण के पश्चात ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ ने इस आक्रमण का उत्तरदायित्व लिया है । पाक के बलूचिस्तान में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करनेवाले बलूची लोगों का यह सशस्त्र संगठन है । पाक द्वारा बलूची लोगों पर किए जानेवाले अत्याचारों का इस संगठन द्वारा विरोध किया जाता है ।
Karachi stock exchange attack: Balochistan Liberation Army accepts responsibility of the attack, confirms all gunmen were suicide attackers https://t.co/44nNwaVrNp
— OpIndia.com (@OpIndia_com) June 29, 2020
बलूची सैनिकों ने ‘स्टॉक एक्सचेंज’ के मुख्य प्रवेशद्वार पर ‘ग्रेनेड’ द्वारा आक्रमण किया तथा उसके उपरांत गोलीबारी करते हुए भवन में प्रवेश किया । इस समय यहां सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए । चिकित्सालय पहुंचने पर उनकी मृत्यु हो गई । आक्रमण के समय भवन में फंसे हुए लोगों को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया । आक्रमण करनेवाले चारों सैनिकों को पुलिस ने मुठभेड में मार गिराया । वर्तमान में यह परिसर सुरक्षा कारणों से ‘सील’ किया गया है ।
Germany Grooming Gangs : जर्मनी में भी यूके जैसी ‘ग्रूमिंग गैंग’!
Trump Threatens Iran : … तो ईरान का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगे !
Trump To Visit India : ट्रम्प अगले वर्ष के आरंभ में भारत यात्रा पर आएंगे !
Attack on Bangladeshi Hindus : गोपालगंज जिला में एक ही हिन्दू परिवार के ४ लोगों पर आक्रमण
US-Iran Ceasefire : ईरान द्वारा व्यापारी नौका पर किए गए आक्रमण के बाद अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण ।
Shoaib Akhtar LeT : पाकिस्तान के भूतपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई अंत्येष्टि में दिखाई दिए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी ।