
नई देहली – प्रतिदिन बढ रही कोरोना के रोगियों की संख्या के कारण अब भारत प्रतिदिन कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढने में विश्व में ५वें क्रमांक का देश बन गया है । पिछले ३ दिनों से भारत में क्रमशः ४ सहस्र २३९, ३ सहस्र ३१८ और ३ सहस्र ७४ रोगी बढे हैं । विश्व में केवल अमेरिका, ब्राजील, रुस और पेरू में ही भारत से अधिक रोगी बढे हैं । इसके अतिरिक्त मृतकों की संख्या में भारत विश्व में ८वें क्रमांकपर आया है । आजकल अमेरिका में नए रोगी नहीं बढ रहे हैं; परंतु भारत, ब्राजील, रुस और पेरू में रोगियों की संख्या में निरंतर बढोत्तरी हो रही है । रोगियों की संख्या घटनी आरंभ होने के पश्चात भी सर्वाधिक संक्रमित हुबेई प्रांत में ६० दिनोंतक यातायात बंदी रखी गई थी । भारत में यातायात बंदी के ४३वें दिन भी नए रोगियों की संख्या न्यून होती हुई दिखाई नहीं दे रही है ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
TMC Kolkata Mayor : कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के महापौर फिरहाद हकीम का त्यागपत्र (इस्तीफा) ।
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
Muzaffarpur Hospital Fire : मुजफ्फरपुर (बिहार) में निजी चिकित्सालय में लगी आग में ४ लोगों की मृत्यु, तथा २० से अधिक घायल