
नई देहली – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि, कोरोना की वृद्धि अब मंद हो गई है । कोरोना के रोगियों की संख्या दोगुनी होने में १० दिन लग रहे थे । अब यह अवधि १२ दिनों पर पहुंच गई है, यह नया अनुमान है । अन्य देशों की तुलना में भारत के कोरोना रोगियों की मृत्यु की मात्रा भी अल्प है । कुल रोगियों के ३.२ प्रतिशत रोगियों की मृत्यु होती है, यह वर्तमान आंकडे हैं ।
डॉ. हर्षवर्धन ने आगे कहा कि, भारत में अभी तक १० लाख कोरोना की जांचें की गई हैं । प्रतिदिन लगभग ७४ सहस्र जांचें की जा रही हैं । वर्तमान में देश में ३१९ जनपदों में कोरोना का रोगी नहीं मिला है । १३० जनपद कोरोना के हॉटस्पॉट (कोरोना की दृष्टि से अतिसंवेदनशील) हैं । २८३ जनपदों में हॉटस्पॉट नहीं हैं । इन २८३ जनपदों में ही कोरोना के रोगी हैं; परंतु उनकी संख्या अल्प है ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin