नाली के जल का प्रबन्धन करने में नगरपालिका असफल : हिन्दुओं द्वारा तीव्र रोष व्यक्त

- कारवार (कर्नाटक) – ‘दक्षिण काशी’ के रूप में जगप्रसिद्ध उत्तर कन्नड जनपद (जिले) के गोकर्ण तीर्थक्षेत्र में यह अनर्थ घटित हुआ । यहां के श्री महाबलेश्वर मन्दिर के ‘आत्मलिंग’ वाले गर्भगृह में नाली का दूषित जल भर गया । मूसलाधार वर्षा के कारण पवित्र आत्मलिंग का स्थान सम्पूर्ण दुर्गन्धयुक्त काले जल से भर गया था । पुरोहितों ने बाल्टियों की सहायता से तत्काल समस्त जल बाहर निकालने के लिए अत्यधिक प्रयत्न किए । पुरोहितों, तथा स्थानीय जनता एवं सहस्रों भक्तों ने ‘मन्दिर के इतिहास में ऐसी दुरावस्था (बुरी व्यवस्था) कभी नहीं आई थी’, ऐसे शब्दों में तीव्र रोष व्यक्त किया ।
🚨 OUTRAGE IN GOKARNA
The sacred Atmalinga at Gokarna's Mahabaleshwar Temple has been submerged in sewage water due to gross negligence and administrative failure by the local municipality.
This is not merely a civic lapse; it is a grave insult to one of Hindu Dharma's most… pic.twitter.com/jXJlaYOmnz
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 9, 2026
उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक
मन्दिर से करोडों रुपयों की आय प्राप्त होने पर भी नाली के जल का प्रबन्धन योग्य प्रकार से न कर पानेवाली नगरपालिका एवं उसके अधिकारियों के विषय में अत्यधिक दुःख व्यक्त किया जा रहा है । यह केवल तकनीकी कठिनाई न होकर मन्दिर के इतिहास में घटित यह बहुत बडा अनर्थ है । पवित्र क्षेत्र की ओर इस प्रकार से दुर्लक्ष (अनदेखी) करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी ही सीधे उत्तरदायी हैं । इस पर तत्काल स्थायी समाधान न निकालने पर तीव्र आन्दोलन करने की चेतावनी पुरोहितों ने दी ।
गर्भगृह से दूषित जल बाहर निकालकर तात्कालिक रूप से गर्भगृह को स्वच्छ किया गया है । तथापि वर्षा ऐसी ही निरन्तर रहने पर यही स्थिति पुनः निर्माण होने का भय व्यक्त किया जा रहा है ।
नासिक के ‘टी.सी.एस्’. प्रतिष्ठान में किए गए धर्मांतरण के विषय में जांच ब्योरा प्रस्तुत कीजिए । – State Commission For Women
Meerut Love Jihad : वसीम ने एक हिन्दू मॉडल को अभिनेत्री बनाने का लोभ दिखाकर १० वर्ष तक किया उसके साथ बलात्कार !
जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज की प्रेरणा से छत्तीसगढ में १७५ लोगों ने हिन्दू धर्म में पुनर्प्रवेश किया ।
प्रत्येक कब्र या दरगाह ‘वक्फ बोर्ड’ की संपत्ति नहीं ।– Madras High Court
Bangladeshi Infiltrators In Mumbai : मुंबई में धन लेकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण !
सोलापुर बस स्थानक (स्टेशन) में स्वच्छता तथा प्रबंधन पूर्णतः ध्वस्त !