|
(ए.आई.एम.आई.एम. (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) अर्थात अखिल भारतीय मुस्लिम एकता संगठन)

छत्रपति संभाजीनगर — शहर से हिन्दू युवतियों के लापता होने की बढती घटनाओं के पीछे ‘ए.आई.एम.आई.एम.’ नामक कट्टरपंथी राजनीतिक दल का षड्यंत्र होने का संदेह उपमहापौर राजेंद्र जंजाल ने व्यक्त किया है । इस गंभीर प्रकरण के कारण शहर के समस्त हिन्दू समाज में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है तथा इस प्रकरण के संदिग्ध मतीन पटेल के अवैध घर पर शीघ्र ही प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के संकेत भी जंजाल ने दिए हैं ।
मतीन पटेल के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर !
इस प्रकरण से संबंधित संदिग्ध मतीन पटेल के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा की जा रही है । बताया जा रहा है कि मतीन पटेल का घर अवैध रूप से निर्मित किया गया है । महानगरपालिका प्रशासन द्वारा उस पर शीघ्र ही बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया जाएगा, ऐसी चेतावनी राजेंद्र जंजाल ने दी है । हिन्दू युवतियों के जीवन से खिलवाड करने वाले तथा आपराधिक प्रवृत्ति के कट्टरपंथियों को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा, ऐसा कठोर संदेश इस कार्यवाही के माध्यम से दिया जाएगा ।
कट्टरपंथियों के राष्ट्र एवं धर्मविरोधी कृत्यों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा तत्काल कठोर कदम उठाए जाएं, ऐसी मांग हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा की जा रही है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !