बंगाल के मुख्यमंत्री Shubhendu Adhikari ने अपने आधिकारिक ‘पत्रशीर्ष’ से हिन्दी तथा उर्दू भाषा हटा दी ।

ममता बैनर्जी ने जोडी थीं हिन्दी एवं उर्दू ।

कोलकाता (बंगाल) – राज्य की भाजपा सरकार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने आधिकारिक ‘पत्रशीर्ष’ से उर्दू और हिन्दी भाषा हटाकर उसे पुनः ‘द्विभाषिक’ (बंगाली तथा अंग्रेजी) कर दिया है । इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती ममता बैनर्जी सरकार के अत्यंत प्रिय प्रतीक ‘बिस्वा बांग्ला’ के ‘बी’ आकार वाले चिह्न को भी हटा दिया है । वर्ष २०११ में सत्ता में आने के बाद ममता बैनर्जी ने सरकारी पत्रशीर्ष को ‘चतुर्भाषिक’ (चार भाषाओं वाला) बनाया था , जिसमें बंगाली, अंग्रेजी के साथ हिन्दी तथा उर्दू का भी समावेश किया गया था ।

संपादकीय भूमिका

शुभेंदु अधिकारी लगातार जो निर्णय ले रहे हैं , उनसे यह स्पष्ट होता है कि ममता बैनर्जी ने किस प्रकार मुसलमानों का तुष्टीकरण करते हुए हिन्दू तथा राष्ट्र की हानि की थी ।