पुलिस ने लाठीचार्ज किया
कपूरथला (पंजाब) – यहां के कारागृह में २३ मई की रात को कैदियों ने बैरक की (कारागृह में स्थित कक्षों की) तोडफोड की । इस समय कारागृह की मूलभूत सुविधाओं को भी क्षति पहुंचाई गई, साथ ही कारागृह के कुछ भागों में आगजनी करने का प्रयास किया गया । एक कैदी से संबंधित विवाद के कारण यह घटना होने के उपरांत कैदियों एवं न्यायप्रविष्ट कैदियों (अंडरट्राइल्स) के मध्य हिंसक मारपीट हुई । कारागृह प्रशासन ने जब यह झगडा रोकने के लिए मध्यस्थता की, तब कैदियों ने अधिकारियों पर भी झपटने का प्रयास किया । स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास करनेवाले कारागृह के कुछ पुलिसकर्मियों पर भी आक्रमण किए जाने की जानकारी सामने आई है । स्थिति और न बिगडे, इसलिए कारागृह के अंदर एवं बाहर बडी संख्या में सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए हैं । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने आंसू गैंस छोडी तथा लाठीचार्ज किया । इस हिंसा में जनहानि होने के विषय में अधिकारियों ने यद्यपि कुछ स्पष्टता से नहीं बताया है परंतु इस घटना के उपरांत कारागृह के बाहर न्यूनतम ५ – ६ एंबुलेंस नियुक्त की गई हैं, ऐसा देखने में आया है ।

गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।