
नई दिल्ली – पाकिस्तान एवं बांग्लादेश की सीमाओं से होनेवाली घुसपैठ को स्थायी रूप से प्रतिबंधित करने हेतु केंद्र सरकार शीघ्र ही ‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ करेगी , यह सूचना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदान की ।
सीमावर्ती क्षेत्रों में अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन कदापि नहीं होने दिए जाएंगे !
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दीक्षांत समारोह एवं ‘रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान’ में गृहमंत्री शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा अब केवल पारंपरिक पद्धतियों पर निर्भर नहीं रह सकती । अत्याधुनिक तकनीक के समागम से भारत की सीमाएं पूर्णतः ‘अभेद्य’ बनाई जाएंगी । ‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत सीमाओं पर ड्रोन, अत्याधुनिक रडार, उच्च-तकनीकी (हाय-टेक) कैमरे एवं अन्य उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा । इस परियोजना के क्रियान्वयन के पश्चात सीमा सुरक्षा बल का कार्य अत्यधिक सुगम, अचूक एवं सुदृढ हो जाएगा । सरकार ने न केवल घुसपैठ को रोकने का, अपितु देश में छिपे हुए प्रत्येक घुसपैठिए को खोजकर निष्कासित करने का संकल्प किया है । सीमावर्ती क्षेत्रों में अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तन नहीं होने दिए जाएंगे । घुसपैठ के माध्यम से जनसंख्या परिवर्तन का जो कुचक्र रचा जा रहा है, उसे सीमा सुरक्षा बल द्वारा विफल किया जाना चाहिए । सीमा सुरक्षा केवल किसी एक बल का उत्तरदायित्व नहीं है, अपितु यह संपूर्ण देश की प्रादेशिक सुरक्षा से संबंद्ध है ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari