
वॉशिंगटन (अमेरिका) – ईरान ने युद्ध रोकने के संबंध में अमेरिका को शांति प्रस्ताव दिया था, परन्तु अमेरिका ने उसकी कुछ मांगों को अस्वीकार करते हुए ईरान के सामने ५ कठोर शर्तें रखी हैं । इस विषय पर अभी तक ईरान अथवा अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है ।
अमेरिका द्वारा ईरान के सामने रखे गए नियम( शर्तें ) –
१. ईरान को किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा युद्ध दंड के रूप में धनराशि देने से इंकार ।
२. ईरान अपने पास विद्यमान (मौजूद) ४०० किलो समृद्ध यूरेनियम अमेरिका को सौंपे ।
३. ईरान को अपने देश में केवल परमाणु ऊर्जा संयंत्र चलाने की अनुमति होगी ।
४. ईरान की अन्य देशों में अमेरिका द्वारा अपने अधिकार में ली गई (जब्त) संपत्ति एवं मालमत्ता को मुक्त करने से मन किया ।
५. दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम को तभी आगे बढ़ाया जाएगा, जब दोनों देशों के बीच चर्चा होती रहेगी ।
युद्धविराम को हुए ४० दिन ।
२८ फरवरी २०२६ को अमेरिका ने ईरान पर आक्रमण किया था । इसके बाद ८ अप्रैल को ईरान तथा अमेरिका के बीच युद्धविराम हुआ । ८ मई को युद्धविराम को एक महीना पूर्ण हो गया, परन्तु दोनों देशों के बीच अभी तक युद्ध के विषय में कोई समाधान नहीं निकल पाया है ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !