Kolkata Rajabazar Namaz : कोलकाता में पुलिस की कठोर भूमिका के कारण मुसलमानों ने सडक पर नमाज पढना टाला !

पहले पुलिस का किया था विरोध

राजा बाजार क्षेत्र में जमा हुए मुसलमान

कोलकाता – बंगाल में भाजपा की सरकार आने का प्रभाव तुरंत दिखाई देने लगा है । मुसलमानों ने यहां के राजा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार, १५ मई की दोपहर नमाज पढने के लिए सदैव की तरह सडक को रोक दिया । उसी समय पुलिस ने उन्हें सडक पर नमाज पढने का विरोध किया । मुसलमानों ने इसके विरोध में नारेबाजी भी की । इस समय पुलिस ने विरोध को बलपूर्वक हटाने की चेतावनी दी, जिसके पश्चात मुसलमान पीछे हट गए तथा सडक पर नमाज नहीं पढने की बात कही ।

विरोध करनेवालों पर होगी कार्रवाई !

मुसलमानों के विरोध के कारण स्थिति तनावपूर्ण होती देख प्रशासन ने वहां बडी संख्या में अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए थे । पुलिस ने कहा कि जो उपद्रवी थे, उनकी पहचान की जाएगी एवं उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी । किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, यह पुलिस ने स्पष्ट किया ।

भाजपा विधायक ने पहले ही दिया था संकेत !

बंगाल में भाजपा की जीत के उपरांत भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने आजतक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा था कि अब राज्य में सडकों पर नमाज पढने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए । नमाज पढने के लिए मस्जिदें बनाई गई हैं अतः लोगों को वहीं जाकर प्रार्थना करनी चाहिए ।

संपादकीय भूमिका

  • बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शासन द्वारा योगी आदित्यनाथ सरकार एवं हिमंत बिस्व सरमा सरकार से भी आगे बढकर कठोर भूमिका अपनाकर कार्य किया जाता रहे, ऐसी ही हिन्दुओं की शुभकामनाएं हैं !
  • हिन्दुओं, जिस बंगाल राज्य के भारत के हाथों से निकलने की आशंका व्यक्त की जा रही थी, वहां हिन्दुत्वनिष्ठ भारतीय जनता पार्टी की सत्ता आने के उपरांत यदि इस प्रकार परिवर्तन दिखाई देने लगा है, तो विचार करें कि आगे भारत में हिन्दू राष्ट्र आने पर क्या हो सकता है । इसी कारण हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए आगे आएं !