मुंबई नगरी में गूंजेगा वेदमंत्रों का जयघोष !
मुंबई, १६ मई (वार्ता.) – वर्तमान युद्धकालीन परिस्थिति में तपोभूमि भारत को संरक्षण कवच प्राप्त हो तथा उसकी सर्वांगीण अभिवृद्धि हो, इस उद्देश्य से सनातन संस्था की ओर से श्री राजमातंगी महायज्ञ का आयोजन किया गया है । १७ मई को नर्दुल्ला टैंक मैदान में दोपहर ३.३० बजे से सायं ७.३० बजे तक यह चैतन्यमय महायज्ञ संपन्न होगा ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी तथा श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी की दिव्य उपस्थिति में होनेवाले इस महायज्ञ का लाभ सहस्रों देवीभक्त प्राप्त करेंगे ।
राज्य के राज्यपाल जिष्णू देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित मुंबई एवं आसपास के अनेक नेताओं तथा मान्यवरों को इस महायज्ञ का निमंत्रण दिया गया है ।
इस महायज्ञ का पौरोहित्य इरोड के शिवागम् विद्यानिधि आगमाचार्य श्री अरुणकुमार गुरुमूर्ति तथा शिवाचार्य श्री गुरुमूर्ति करेंगे ।
विशेष आकर्षण !महायज्ञ का सबसे बडा आकर्षण यह होगा कि लगभग १ सहस्र वर्ष पूर्व आक्रमणकारी महमूद गजनी द्वारा खंडित किए गए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य अंशों के दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे । इतिहास के साक्षी ये पवित्र अवशेष यज्ञस्थल पर दर्शनार्थ रखे जाएंगे । श्रद्धालु इसका लाभ ले सकते हैं । इसके साथ ही सनातन संस्था के ग्रंथ, पूजनोपयोगी तथा नित्योपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी भी यहां आयोजित की जाएगी । |
इस प्रकार संपन्न होगा महायज्ञ !
|

सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !