मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का निर्णय
सार्वजनिक पशुवधगृह भी बंद
पशुओं का वध करने के लिए पशु चिकित्सक का चिकित्सकीय प्रमाणपत्र अनिवार्य

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में गोहत्या पर प्रतिबंध लगा दिया । उन्होंने वर्ष १९५० के ‘बंगाल पशुहत्या नियंत्रण अधिनियम’ एवं वर्ष २०१८ के कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश का संदर्भ देते हुए एक आदेश निर्गमित किया है । इस कानून का उल्लंघन करने पर ६ मास तक कारावास एवं १ सहस्र रुपये तक आर्थिक दंड या दोनों दंड हो सकते हैं ।
इस ज्ञापन में कहा गया है कि, ‘चिकित्सकीय प्रमाणपत्र’ के बिना किसी भी पशु की हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है । प्रमाणपत्र केवल नगरपालिका के अध्यक्ष, पंचायत समिति के प्रमुख एवं एक सरकारी पशु चिकित्सक द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा । यह प्रमाणपत्र तभी दिया जाएगा, जब प्राधिकरण सहमत हो कि पशु १४ वर्ष से अधिक आयु का है, वह प्रजनन के लिए उपयुक्त नहीं है एवं वृद्ध है । घायल एवं अपंग है, या असाध्य रोग के कारण अक्षम है ।
यदि प्रमाणपत्र देना अस्वीकार किया गया, तो कोई भी व्यक्ति प्रमाणपत्र प्रदान न किये जाने की सूचना मिलने के १५ दिनों के अंदर राज्य सरकार से अपील कर सकता है ।
सार्वजनिक पशुवधगृहों पर भी प्रतिबंध !
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक पशुवधगृहों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है । सरकार ने कहा है कि, पशुओं की हत्या केवल नगरपालिका के पशुवधगृह में या स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित पशुवधगृह में ही की जाएगी ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया