यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने की शर्त पर अडा अमेरिका

वॉशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने युद्ध रोकने के ईरान के नए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया । “मैंने ईरान के प्रतिनिधियों का उत्तर पढा । मुझे वह बिल्कुल पसंद नहीं आया । उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता”, ऐसी प्रतिक्रिया उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकराते समय दी । ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने १० मई को पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को युद्ध रोकने संबंधी नया प्रस्ताव भेजा था । इस प्रस्ताव में युद्ध समाप्त करना, पर्शियन गल्फ एवं होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना, प्रतिबंध हटाना एवं परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करना जैसे सूत्र सम्मिलित थे ।
अमेरिका ने पिछले सप्ताह ईरान को भेजा था १४ सूत्रीय प्रस्ताव !
अमेरिका ने पिछले सप्ताह ईरान को १४ सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था । इसके अनुसार ईरान को कम से कम १२ वर्षों के लिए यूरेनियम संवर्धन रोकना होगा तथा उसके पास उपलब्ध ६० प्रतिशत समृद्ध यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा । इसके बदले में अमेरिका प्रतिबंधों में ढील देगा, ईरान की जमी हुई अरबों डॉलर की संपत्ति मुक्त करेगा, साथ ही ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी भी हटाएगा । ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम एवं उच्च-समृद्ध यूरेनियम के सूत्रों पर समझौता करने से अस्वीकार कर दिया था ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !