बुर्का पहनने तथा मांस खाने के लिए जबरदस्ती

मुजफ्फरपुर (बिहार) – जिले में एक हिन्दू शिक्षिका ने अपने ससुराल पक्ष के विरुद्ध गंभीर शिकायत दर्ज कराई है । एक मुस्लिम युवक से विवाह करने के पश्चात अब उस पर धर्म परिवर्तन करने तथा इस्लामी प्रथाओं का पालन करने के लिए अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है, ऐसा आरोप उसने लगाया है । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उसके ससुर, सास, देवर एवं ननद उस पर बुर्का पहनने तथा मांस खाने के लिए दबाव बना रहे हैं । इन मांगों को स्वीकार न करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती है तथा उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है ।
१. पीडित महिला का यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष इस विवाह को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है तथा स्थानीय पंचायत के माध्यम से उस पर दबाव डाला जा रहा है ।
२. “मेरा उत्पीडन कर मुझे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किया जा रहा है”, ऐसी शिकायत उसने पुलिस थाने में दर्ज कराई है । महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया