
पालघर – जिले के कासा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत, एक परिवार की बेटी का मासिक धर्म के बाद भी रक्तस्राव होते रहने के कारण चिंतित परिजन उसे एक ढोंगी तांत्रिक के पास ले गए । इस ढोंगी ने उन्हें अघोरी पूजा कराने तथा जडी -बूटी (देशी दवा) देने का झांसा देकर ३ मई को मिलने के लिए बुलाया । ४ मई की मध्यरात्रि को ‘चरी’ स्थित श्मशान घाट के पास पूजा की गई । इसी समय आरोपी ने १३ वर्षीय बालिका को एकांत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया ।
घटना के बाद आरोपी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी । फिर भी पीडिता ने साहस दिखाते हुए अपने परिवार को जानकारी दी, जिसके बाद पूरी घटना सामने आई । पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी ‘शिवराम परश सावर’ को ५ मई की सुबह बंदी बना लिया । पुलिस आगे की जांच कर रही है ।
इस सप्ताह में महाराष्ट्र में प्रतिदिन नाबालिग लडकियों पर अत्याचार के समाचार सामने आ रही हैं।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
Pune Corporate Jihad : बीमा प्रतिष्ठान के मुसलमान प्रबंधक द्वारा हिन्दू युवती का उत्पीडन !