
नई दिल्ली – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर पर आक्रमण किए जाने का झूठा प्रचार पाकिस्तान की ओर से सोशल मीडिया पर किया गया । यह समाचार पूरी तरह से झूठा तथा मनगढंत है । प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) एवं कोलकाता पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोलकाता शहर में सेना के प्रवेश या मुख्यमंत्री पर किसी प्रकार के आक्रमण की कोई घटना नहीं हुई है । यह सब एक सुनियोजित षडयंत्र के कारण प्रसार किया गया दुष्प्रचार है ।
Pakistan propaganda falsely claimed that the Indian Army attacked Mamata Banerjee’s residence
This exposes the absurd & deceptive tactics of Pakistan. A nation indulging in such propaganda must be answered firmly in the language it understands#Bengalpic.twitter.com/gfZEZGnUPe
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 6, 2026
‘सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक जानकारी प्रसार करने वालों के विरुद्ध पुलिस कठोर कानूनी कार्यवाही कर रही है । जनता को ऐसी भ्रामक बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए, ऐसा आवाहन किया गया है ।
क्या दावा किया गया था ?
सोशल मीडिया पर ‘अनुषी तिवारी’ नाम के एक खाते से दावा किया गया कि, ‘बड़ी संख्या में भारतीय सेना कोलकाता में प्रवेश कर रही है । जनता ने सेना का रास्ता रोक लिया है । इसी दौरान CRPF के जवानों ने ममता बनर्जी के घर पर आक्रमण किया, जिसमें वे घायल हो गईं । केंद्र सरकार ने विदेशी दूतावास बंद करने का आदेश भी दे दिया है ।’
पाकिस्तान का षडयंत्र ।
प्रेस सूचना ब्यूरो ने इन सभी दावों को झूठा बताया है । यह पाकिस्तान समर्थित तंत्र द्वारा प्रसार किया जा रहा दुष्प्रचार है । पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है । पुराने एवं असंबंधित वीडियो को अनुचित तरीके से जोडकर शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।