मध्यप्रदेश में पशुओं की चर्बी से घी बनानेवाले अनवर कुरैशी को बंदी बनाया गया ।

खंडवा (मध्यप्रदेश) – पशुओं की चर्बी, हड्डियां एवं चमडी का उपयोग कर घी बनाकर उसकी बिक्री करने के आरोप में कुछ ही दिन पूर्व मध्यप्रदेश के खंडवा में पुलिस ने अनवर शेख बिस्मिल्लाह कुरैशी नाम के व्यक्ति को बंदी बनाया । उसका यह अवैध व्यवसाय इमलीपुरा क्षेत्र के एक संकरी गली में चल रहा था । जिला प्रशासन, महानगरपालिका, पशुचिकित्सा विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल ने यहां छापामारी की । पुलिस ने आरोपी के घर से पशुओं की चमडी, हड्डियां, चर्बी से भरे हुए ६९ डिब्बे एवं९ ड्रम, पशुओं के सींग तथा अन्य सामग्री पकडी है । कुरैशी यह मिलावटी घी स्थानीय बाजार, होटलों आदि स्थानों पर बेचता था । इस प्रकरण में आरोपी कुरैशी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर उसे बंदी बनाया गया है । इस घटना के उपरांत खंडवा की विधायिका कांचन तन्वे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया । उन्होंने यह मांग करते हुए कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर है । जिला प्रशासन दोषियों पर कठोर कार्यवाही करे । पुलिस इसकी आगे की जांच कर रही है ।

संपादकीय भूमिका

धर्मांधों में कानून का थोडा सा भी भय नहीं है, इससे यही ध्यान में आता है । पुलिस के लिए यह लज्जाप्रद ।