मालदीव द्वारा भारत से विश्वासघात !

माले (मालदीव) – चीन की तथाकथित ‘संशोधन नौका’ , अर्थात हेरगिरी करनेवाली नौका ‘शी यान ६’ मालदीव में प्रविष्ट हुई है । हिन्दी महासागर क्षेत्र में भ्रमण पूर्ण करने के उपरान्त इस नौका ने २४ अप्रैल २०२६ के दिन मालदीव की राजधानी माले के बंदरगाह पर लंगर डाला । भारत के आक्षेप के उपरान्त भी मालदीव सदैव ही भारतविरोधी कार्यवाहियों को आश्रय देता आया है । विशेष बात यह है कि मालदीव ने इस चीनी नौका को ऐसे समय में अपने बंदरगाह पर आने की अनुमति दी है , जब भारत ने मालदीव को ३ सहस्र करोड रुपयों की सहायता की है । अप्रैल २०२६ में भारत ने ऋण चुकाने में सहायता करने हेतु ‘करन्सी स्वैप’ (निश्चित कालावधि के लिए दो पक्षों द्वारा अलग-अलग चलनों का आदान-प्रदान कर बाद में उसे लौटाने का अनुबन्ध) स्वरूप में यह महत्त्वपूर्ण सहायता प्रदान किया है ।
Aid from India, Port for China? 🚨🇮🇳🇨🇳
After receiving nearly ₹3,000 crore in financial assistance from India, Maldives has now allowed Chinese vessel Shi Yan 6 to dock sparking fresh security concerns in the Indian Ocean. 🌊
When will India’s self-destructive “Gandhigiri”… pic.twitter.com/xSInMWP6mA
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 25, 2026
मालदीव वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है । उनका विदेशी मुद्रा भंडार सतत कम हो रहा है एवं वे ऋण चुकाने की स्थिति में नहीं हैं । ऐसा होने पर भी सुंडा जलडमरूमध्य से हिन्दी महासागर में घुसकर ‘नाइन्टी ईस्ट रिज’ जैसे संवेदनशील भाग में सर्वेक्षण करनेवाली चीनी नौका को मालदीव ने अनुमति दी है । यह चीन की वहां की सुदृढ पकड दर्शाता है । यह भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है ।
भारतीय युद्धपोत भी मालदीव पहुंचा !
माले स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि , भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘आय.एन्.एस्. कल्पेनी’ भी मालदीव पहुंचा है एवं उसने ‘अड्डू एटोल’ पर लंगर डाला है । यह भेंट हमारे घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध एवं बहुआयामी रक्षा सहयोग को दिखाती करती है । कदाचित् मालदीव सरकार सन्तुलन बनाए रखने के लिए ऐसा कर रही हो ; परन्तु हिन्द महासागर में चीन की हेरगिरी नौकाओं का बार-बार आना एवं मालदीव का उन्हें स्थान देना , यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भविष्य में संकट सिद्ध हो सकता है ।
चीन की हेरगिरी करनेवाली नौका का कार्य !
चीन अपनी ‘शी यान ६’ इस नौका को वैज्ञानिक संशोधन नौका बताता है ; परन्तु प्रत्यक्ष में यह चीनी नौसेना की ‘ड्यूल-यूज’ (दोहरा उपयोग) नौका है । यह नौका हिन्द महासागर की गहराई , समुद्र के तल की रचना एवं पानी के प्रवाह की जानकारी एकत्रित करती है । इस जानकारी से चीन को उसकी पनडुब्बी को भारतीय सीमा के समीप गुप्त रूप से तैनात करने में सहायता मिलती है ।।
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे