युवती को प्रेमजाल में फंसाने का कर रहा था प्रयास !

हुबळी (कर्नाटक) – यहां के विद्यानगर क्षेत्र में प्रेम के नाम पर एक हिन्दू युवती का मानसिक उत्पीडन करने वाले एक मुसलमान युवक को पीडित हिन्दू युवती एवं उसके अभिभावकों द्वारा पिटाई किए जाने की घटना प्रकाश में आई है ।
विद्यानगर क्षेत्र के ‘बिग बॉस’ नामक केशकला केंद्र (सलून) में कार्यरत मुसलमान युवक, हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाने का प्रयत्न कर रहा था । वह उस पर ‘मुझसे प्रेम करो’ ऐसा निरंतर दबाव बना रहा था । वह उसका पीछा कर उसे प्रताडित कर रहा था । युवक के इस अतिवादी व्यवहार से त्रस्त होकर पीडिता ने यह बात अपने अभिभावकों के संज्ञान में लाया । पीडित युवती ने अपने अभिभावकों के साथ उस स्थान पर जाकर, जहां आरोपी युवक कार्यरत था, उसके द्वारा किए जा रहे मानसिक उत्पीडन के विषय में उत्तर मांगा । इस पर आरोपी युवक प्रतिवाद करते हुए उनसे विवाद करने लगा । अतः क्षुब्ध युवती एवं उसके अभिभावकों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की ।
🚩Hubballi (Karnataka): Hindu Girl and Her Parents Confront Salon Worker who tried to Lure Her into a “Love Trap”
Looking at the increasing incidents of "Love Jihad" across the country and the perceived inaction of various state governments, police, and administration… pic.twitter.com/7CPJ0sMyGh
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 20, 2026
इस विषय में सूचना प्राप्त होते ही विद्यानगर पुलिस ने घटनास्थल पर प्रस्थान किया । पीडित युवती द्वारा दी गई परिवाद (शिकायत) के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर उसे अभिरक्षा में ले लिया है । इस प्रकरण में पुलिस आगे का जांच कर रही है ।
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
Pune Corporate Jihad : बीमा प्रतिष्ठान के मुसलमान प्रबंधक द्वारा हिन्दू युवती का उत्पीडन !
Karnataka Muslim : यदि राज्य में मुसलमानों को ५ मंत्री पद नहीं दिए गए, तो हम अपनी ताकत दिखाएंगे ।
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !