पाक की समाचार वाहिनी ‘जियो न्यूज उर्दू’ को प्रस्तुत की गयी नोटिस

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले के निधन के पश्चात उनके विषय में कार्यक्रम प्रसारित करने वाली पाकिस्तान की कुछ समाचार वाहिनियों का पाकिस्तान सरकार ने विरोध किया है । पाक सरकार की ‘पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी’ (पाकिस्तान में समाचार वाहिनियों का नियमन करने वाली सरकारी संस्था) ने ‘जियो न्यूज उर्दू’ को ‘कारण बताओ नोटिस’ प्रस्तुत की है । इस वाहिनी ने आशा भोसले को विस्तृत श्रद्धांजलि अर्पित की थी तथा उनके गीतों का प्रसारण किया था ।
Pakistan government expresses outrage over tribute paid to Asha Bhosle!
Notice issued to Pakistan’s news channel ‘Geo News Urdu’.
Where are the so called Indian "supporters of art" hiding now, those who usually lecture about keeping art away from politics and vent their guts… pic.twitter.com/797B3D8OQv
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 14, 2026
पाक सरकार के इस रुख का विरोध करते हुए ‘जियो न्यूज’ के प्रबंध निदेशक अजहर अब्बास ने कहा कि किसी महान कलाकार के निधन पर उनके कार्य तथा योगदान का उल्लेख करना पत्रकारिता की एक स्थापित तथा सामान्य परंपरा है । ज्ञान की भांति कला भी मानवता की एक साझा धरोहर है तथा उसे किसी भी सीमा में बांधकर नहीं रखा जाना चाहिए । युद्ध तथा संघर्ष के समय में कला एवं कलाकारों को इसका शिकार नहीं बनाना चाहिए ।
संपादकीय भूमिकाजो लोग सामान्यतः कला को राजनीति से दूर रखने का उपदेश देते हैं तथा कलात्मक स्वतंत्रता का समर्थन करते हुए पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में कार्यक्रमों के पक्ष में बोलते हैं, तथा हिन्दुत्वनिष्ठों के विरोध में कठोर टिप्पणी करते हैं, वे अब कहां छिप गए हैं ? |
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !