वारकरी-विरोधी विचार प्रस्तुत करने वालों का शहरी नक्सलवाद से संबंध होने का आरोप !

मुंबई – वारकरी संप्रदाय के विषय में शरद पवार द्वारा लिखित लेख अत्यंत त्रुटिपूर्ण है । मुझे दुःख है कि, शरद पवार ने इस प्रकार का लेख लिखा । शरद पवार की प्रवृत्ति धर्मनिरपेक्ष है । वे धर्म को नहीं मानते, ऐसा उन्होंने स्वयं अनेक बार स्वीकार किया है । अतः वारकरी संप्रदाय के संदर्भ में उनके पास उचित सूचना उपलब्ध नहीं होगी, ऐसा वक्तव्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया है ।
उन्होंने कहा,
१ . वारकरी संप्रदाय में कुछ लोग प्रविष्ट होकर वारकरी विचारधारा के विरुद्ध विचार प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे थे । ऐसे व्यक्तियों को वारकरी संप्रदाय ने निष्कासित कर दिया । जिन लोगों को वारकरी संप्रदाय ने तिरस्कृत किया, उन लोगों का संबंध हमें शहरी नक्सलवाद के संदर्भ में देखने को मिला । उस विषय से संबंधित संचिका (फाईल) भी मेरे पास उपलब्ध है ।
२ . वारकरी संप्रदाय की सहस्रों वर्षों की समृद्ध परंपरा है । वारकरी विचार श्रद्धा एवं भ्रातृत्व का विचार है । भागवत धर्म की ध्वजा लेकर ‘प्रत्येक व्यक्ति के मन की शुद्धि होनी चाहिए’, ऐसा विचार करने वाला, साथ ही पर्यावरण से तादात्म्य स्थापित करने वाला यह विचार है ।
३ . वारकरी विचारधारा के विरोध में जाकर जो लोग वारकरी संप्रदाय में अपने विचार रखने का प्रयत्न कर रहे हैं, ऐसे लोगों की सूची मैं उन्हें प्रेषित कर दूंगा ।
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल