खाडी युद्ध का परिणाम

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – खाडी युद्ध के कारण पाकिस्तान में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है । इस कारण देशभर के बाजारों, शॉपिंग मॉल्स एवं दुकानों को रात्रि ८ बजे बंद करने का निर्णय लिया गया है । यद्यपि औषधियों की दुकानों पर प्रतिबंध नहीं हैं । पंजाब, बलुचिस्तान, इस्लामाबाद तथा पाक अधिकृत कश्मीर सहित अनेक स्थानों पर ये नियम लागू किए जाएंगे । खैबर पख्तूनख्वा के कुछ महत्वपूर्ण नगरों को रात्रि ९ बजे तक की छूट दी गई है । व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अतिरिक्त विवाह समारोहों, होटलों तथा भोजनालयों को भी रात्रि १० बजे तक का ही समय दिया गया है ।
पाक में पेट्रोल ४५८, तो डीजल ५२० रुपये प्रति लीटर !
पाकिस्तान में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पेट्रोल की दरें प्रति लीटर ४५८ रुपये पर, तो डीजल की दरें प्रति लीटर ५२० रुपये पर पहुंच गईं । सरकार ने अब इन दरों में किंचित कटौती कर पेट्रोल को ३४८ रुपये तक लाया है, तथापि ये दरें सामान्य जनता के सामर्थ्य के बाहर हैं । नागरिकों को सहायता प्रदान करने हेतु कुछ क्षेत्रों में एक मास तक निःशुल्क सार्वजनिक परिवहन सेवा देने की घोषणा सरकार द्वारा की गई है ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !