भाग्यनगर (तेलंगाणा) के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजा सिंह का आवाहन

नांदेड – महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे द्वारा मदरसों के विषय में दिए गए वक्तव्य का मैं पूर्ण समर्थन करता हूं । महाराष्ट्र के समस्त मदरसों को बंद किया जाना चाहिए । इन मदरसों में राष्ट्रविघातक शिक्षा प्रदान की जाती है । नितेश राणे जी से मेरा निवेदन है कि वे इन अनधिकृत मदरसों को केवल बंद करने के स्थान पर उन पर ताला ही लगा दें । कुख्यात अपराधी दाऊद इब्राहिम एवं अजमल कसाब जैसे आतंकवादी इन्हीं मदरसों की उपज हैं । अतः नितेश राणे अपने कथनों को सत्य सिद्ध कर दिखाएं, ऐसा आवाहन भाग्यनगर (तेलंगाणा) के प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजा सिंह ने यहां किया । वे नांदेड जिले के बिलोली में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे ।
🔥 Bold Statements From T. Raja Singh ! 🔥
Staunch Hindutvawadi MLA from Bhagyanagar, @TigerRajaSingh, issues a bold appeal in Nanded:
🚫 “Minister Nitesh Rane must lock up all Madrasas in Maharashtra!”🚽 “The CM should remove Aurangzeb’s tomb and build a toilet there!”
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 5, 2026
मुख्यमंत्री औरंगजेब की मजार को हटाकर वहां शौचालय का निर्माण करें !
टी. राजा सिंह ने आगे कहा कि, क्या राज्य के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को छत्रपति संभाजीनगर स्थित औरंगजेब की मजार को हटाने में भय लग रहा है ? क्या उन्हें यह भय सता रहा है कि औरंगजेब की मजार उखाड फेंकने के पश्चात उन्हें मुस्लिमों के मत प्राप्त नहीं होंगे ? यह लिख लीजिए कि वे (मुस्लिम) आपको मतदान कदापि नहीं करेंगे । महाराष्ट्र की पावन भूमि पर उस औरंगजेब की मजार की आवश्यकता नहीं है, जिसने हमारे छत्रपति संभाजी महाराज की अत्यंत क्रूरतापूर्वक हत्या की थी । अतः उस मजार को हटाने हेतु यदि मावलों की आवश्यकता हो, तो हम लाखों की संख्या में उपस्थित होंगे ।
देशद्रोहियों का प्रतिकार करने हेतु प्रत्येक घर में शस्त्र होने चाहिए !
विधायक टी. राजा सिंह ने हिन्दुओं का आवाहन करते हुए कहा कि हिन्दुओं को अपने घरों में आत्मरक्षार्थ शस्त्र रखने चाहिए । देवघर (पूजा स्थल) में शस्त्र रखना वैधानिक है; किंतु यदि उन्हें बाहर निकालकर आत्मरक्षार्थ प्रतिकार किया जाए, तो वह विषय भिन्न है । यदि भविष्य में युद्ध की स्थिति उत्पन्न हुई तथा आपके पास शस्त्र न हुए, तो आप क्या करेंगे ? संघर्ष कैसे करेंगे ? यदि देशद्रोही आक्रमण करने हेतु आएं, तो हमें आत्मरक्षण हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए ।
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस