अमृतसर में ढाई लाख रुपये के नकली नोट पकडे गए ।

अमृतसर (पंजाब) – पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. (इंटर सर्विस इंटेलिजेंस – अंतरसेवा गुप्तचर एजेंसी) हमेशा ही भारतीय सीमा में आरडीएक्स, ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस तथा हेरोइन का बडा भंडार गिराती रही है । अब पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के माध्यम से पंजाब में नकली नोट गिराए जाने की बात सामने आई है । सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के घरिंदा में ढाई लाख रुपये के नकली भारतीय नोट पकडे हैं । नवंबर २०१६ में भारत में नोटबंदी लागू होने के बाद पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा में इस प्रकार नकली नोट गिराने की यह पहली घटना है ।
गुप्तचर एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से आई.एस.आई. (ISI) पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में बडी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा छापने की तैयारी कर रही है । ताकि इन नकली नोटों को भारत में असली नोटों के साथ चलन में लाया जा सके । सुरक्षा एजेंसियों ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भी भेजी है ।
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान के षड्यंत्र को रोकने के लिए उसे नष्ट करना ही आवश्यक । |
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan