उत्तर प्रदेश के विविध जिलों में राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति की बैठक संपन्न !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – गैरमुस्लिम महिलाओं को मुस्लिम व्यक्ति के साथ विवाह के लिए धर्मांतर कर मुस्लिम बनना पडता है । उन्हें यदि तलाक लेकर अलग होना है, तो लंबी एवं जटिल कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पडता है । इस्लाम के अनुसार यदि महिला उसके मूल धर्म में वापस आई, तो विवाह टूट जाता है । इसी आधार पर ऐसी गैरमुस्लिम महिलाओं के लिए तलाक की प्रक्रिया सुलभ करने हेतु हिन्दू विधिज्ञ परिषद ने मांग की है । इस मांग को पूरे देश से समर्थन देंगे ऐसा निश्चय राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति की बैठक में किया गया । उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रतापगढ, प्रयागराज में ऐसी बैठकों का आयोजन किया गया । इन बैठकों के आयोजन में अयोध्या में मिल्किपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता पवन कुमार शुक्ला, अधिवक्ता अमरजीत सिंह, अधिवक्ता घनश्याम मौर्य तथा प्रतापगढ में अधिवक्ता नीरज तिवारी और प्रयागराज में अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अधिवक्ता धरणीधर पांडे आदि अधिवक्ताओं का विशेष सहभाग था ।
बैठक को संबोधित करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने कहा, ‘‘वर्तमान में हिन्दू विरोधियों द्वारा वैचारिक युद्ध छेडा गया है । बौद्धिक स्तर पर यह लडाई जीतने के लिए वैचारिक योद्धाओं की आवश्यकता पडेगी, जो भारत के कानूनों का अध्ययन करेंगे तथा हिन्दुओं के कानूनी पक्ष को सक्षम बनाने हेतु, संविधान के प्रावधानों का उचित अर्थ लगाकर, हिन्दू अधिवक्ता समर्थरूप से हिन्दुओं के लिए वैचारिक योद्धाओं के रूप में सफलतापूर्वक अपनी भूमिका निभाएंगे । अतः सभी अधिवक्ताओं को इस वैचारिक लडाई के लिए तैयार रहना चाहिए ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल