कनाडा के राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख ने किया स्पष्ट

ओटावा (कनाडा) – कनाडा के राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि, ‘कनाडा में कथित विदेशी हस्तक्षेप के प्रकरणों में भारत सरकार का प्रत्यक्ष संबंध होने के वर्तमान में कोई भी ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं ।’ इस कथन से दोनों देशों के बीच तनाव में कुछ सीमा तक कमी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है । तथापि, विशेषज्ञों का मत है कि जांच पूर्ण होने तक परिस्थिति पूर्णतः स्पष्ट नहीं होगी ।
जांच निरंतर जारी है !
पुलिस प्रमुख ने सूचित किया कि विविध विदेशी हस्तक्षेप के आरोपों की जांच चल रही है; किंतु जांच की अवधि में भारत सरकार अथवा भारतीय अधिकारियों की प्रत्यक्ष सहभागिता सिद्ध करने वाले प्रमाण अभी तक नहीं आए हैं । जांच प्रक्रिया में गुप्तचर सूचना, आर्थिक व्यवहार, संगठनों के संबंध तथा व्यक्तिगत संपर्कों का अध्ययन किया जा रहा है । जांच निरंतर जारी है तथा नए प्रमाणों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संकट उत्पन्न करने वाले किसी भी विदेशी हस्तक्षेप के विरुद्ध कठोर उपाय किए जाएंगे ।
भारत-कनाडा तनाव की पृष्ठभूमि
कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पश्चात भारत पर संशय व्यक्त किया गया था । इस प्रकरण के कारण दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में भारी तनाव उत्पन्न हुआ । परस्पर आरोप-प्रत्यारोप, राजनयिक अधिकारियों का निष्कासन तथा व्यापार-सुरक्षा सहयोग पर इसका प्रभाव पड़ा ।
भारत ने पूर्व में ही ऐसे समस्त आरोपों को अस्वीकार करते हुए उन्हें राजनीति से प्रेरित बताया है । भारत ने कनाडा में भारत-विरोधी तथा आतंकवादी प्रवृत्ति के समूहों पर कार्रवाई करने की मांग भी की है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।