|

मुंबई – त्र्यंबकेश्वर- वर्ष २०२७ में नासिक में सिंहस्थ कुंभपर्व का आयोजन किया जानेवाला है, इसमें देश-विदेशों से करोडों श्रद्धालु आनेवाले हैं । यहां आनेवाला प्रत्येक श्रद्धालु अपने साथ भारत का प्रायः महाराष्ट्र का प्रतिबिंब लेकर जानेवाला है; इसलिए इसके सफल आयोजन से यह कुंभपर्व पूरे विश्व के लिए आकर्षण का विषय बनना चाहिए, ऐसा निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को दिया ।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधानभवन में आयोजित ‘कुंभपर्व शिखर समिति’ की बैठक में कुंभपर्व के लिए २२ सहस्र १८१ करोड रुपए के कामों को मान्यता दी गई । मुख्यमंत्री ने यह चेतावनी भी दी कि कुंभपर्व के कामों में कोई बुरे उद्देश्य से अथवा जानबूझकर विलंब कराने के उद्देश्य से बाधा उत्पन्न करता हो, तो उसे नहीं छोडेंगे । ऐसे लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किए जाएंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा,
१. कुंभपर्व के कामों के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की किसानों को उचित भरपाई दी जाए ।
२. कुंभपर्व में स्वच्छता अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, अतः कुंभपर्व के लिए बनाए जानेवाले शौचालय गुणवत्तापूर्ण हों ।
३. नासिक आनेवाले श्रद्धालु शिरडी एवं शनिशिंगणापुर भी जाएंगे; इसलिए शिरडी से नासिक तक सडक का काम किया जाए ।
४. श्रद्धालुओं को संपर्क करने में किसी प्रकार की समस्या न हो; इसके लिए चल-दूरभाष संपर्क की प्रभावी व्यवस्था हो तथा उसके लिए अभी से तैयारी की जाए ।
५. कुंभपर्व में त्र्यंबकेश्वर की कुशावर्त नदी तथा नासिक की गोदावरी का पानी शुद्ध रहे; इस पर प्रशासन विशेष ध्यान दे ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस