त्र्यंबकेश्वर मंदिर की घटना

नाशिक – जिले के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में एक व्यक्ति तथा सुरक्षारक्षक के बीच विवाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ । इस प्रकरण में देवस्थान के ट्रस्टियों ने बताया कि ‘भक्त नशीले पदार्थ के प्रभाव में था एवं उसी ने सुरक्षा कर्मी पर आक्रमण किया ।’ जांच के उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्ति ने नशीले पदार्थों का सेवन किया था । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो पाया गया कि वह व्यक्ति एक सुशिक्षित परिवार से है तथा उसने नशे की अवस्था में यह कृत्य किया । उस व्यक्ति द्वारा लिखित क्षमायाचना करने के उपरांत प्रकरण समाप्त कर दिया गया ।
देवस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी कैलास घुले ने कहा कि संबंधित व्यक्ति दर्शन पंक्ति में सुबह ५.४५ बजे एक घंटे से अधिक समय तक ध्यानस्थ बैठा रहा, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने में कठिनाई हो रही थी । एक सुरक्षारक्षक द्वारा उसे टोकने पर उसने बिना परंपरागत वस्त्र धारण किए गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास किया एवं सुरक्षा कर्मी का गला पकडकर उसे घायल कर दिया । इसके पश्चात अन्य सुरक्षा कर्मियों ने उस व्यक्ति को बाहर निकाला ।
संपादकीय भूमिका
|
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी