
नई दिल्ली — केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम्’ करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद अब भाजपा के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की मांग की है । इससे पहले भी भारत में कई शहरों के नाम बदले जा चुके हैं, जैसे कलकत्ता का कोलकाता, इलाहाबाद का प्रयागराज, मद्रास का चेन्नई, तथा बॉम्बे का मुंबई । ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या दिल्ली का नाम भी बदला जाएगा ।
सांसद खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राजधानी का नाम ‘इंद्रप्रस्थ’ रखने की मांग की है । पत्र में उनका कहना है कि ‘दिल्ली’ नाम मध्यकालीन तथा औपनिवेशिक काल से जुड़ा है, जबकि ‘इंद्रप्रस्थ’ नाम प्राचीन भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है ।
दिल्ली का इतिहास
दिल्ली प्राचीन काल से ही देश की राजधानी रही है । इसी कारण इस शहर पर समय-समय पर विभिन्न राजाओं एवं शासकों के आक्रमण होते रहे, जिससे यह कई बार उजडता भी रहा । इतिहास में इस शहर को दिल्लिका, दहली, तुगलकाबाद, शाहजहानाबाद तथा नई दिल्ली जैसे नामों से जाना गया । भारत की स्वतंत्रता के बाद यह शहर ‘दिल्ली’ के नाम से पहचाना जाने लगा ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।