|

दरभंगा (बिहार) – दरभंगा जिले में ‘लव जिहाद’ का एक नया प्रकरण सामने आया है । यहां कामतौल थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी मोहम्मद सितारा नदाफ ने एक अवयस्क हिन्दू लडकी का अपहरण कर उसका धर्मांतरण कराया । वह वर्तमान में पलायित है । पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण की समयसीमा समाप्त होने के उपरांत पुलिस ने उसका घर एवं सारा सामान नियंत्रित कर लिया है ।
पीडित लडकी के परिवार ने इसे ‘लव जिहाद’ की घटना बताया है । मोहम्मद नदाफ पहले से विवाहित है एवं दो बच्चों का पिता है । परिवार के अनुसार उसने पहले भी पीडिता को धमकी दी थी । इस प्रकरण में मोहम्मद चमन, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जमहीर नदाफ तथा जमीला खातून सहित कुल ५ लोगों के विरुद्ध परिवाद पंजीकृत किया गया है । वर्तमान में सभी आरोपी पलायित हैं । पुलिस उपाधीक्षक शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि सभी आरोपियों को बंदी बनाने हेतु निरंतर छापेमारी की जा रही है ।
संपादकीय भूमिकाप्रतिदिन कहीं-न-कहीं से ‘लव जिहाद’ की घटनाएं सामने आती रहती हैं । इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर राष्ट्रव्यापी कानून बनाने के साथ-साथ ऐसी शिक्षा देनेवाली पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, राष्ट्रव्यापी जांच कर इसके षड्यंत्रकारियों को जेल में डाला जाना चाहिए तथा उन्हें फांसी का दंड दिलाने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए ! |
Religious Conversion Love Jihad : पिछले २४ घंटों में सामने आईं लव जिहाद की ४, जबकि धर्मांतरण की २ घटनाएं ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।