
ठाणे – बदलापुर में गरीब महिलाओं को पैसों का प्रलोभन देकर उनके अण्डाशयों का अवैध व्यापार किए जाने का गंभीर प्रकरण उजागर हुआ है । एक पीडित महिला द्वारा उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारियों के यहां अभियोग प्रविष्ट कराने के उपरांत यह गंभीर प्रकरण उजागर हुआ । पुलिस जांच के उपरांत मुख्य सूत्रधार सुलक्षणा गाडेकर तथा अश्विनी चाबूकस्वार एवं मंजुषा वानखेडे सहित तीन महिलाओं को बंदी बनाया गया है ।
आरोप है कि महिलाओं को सुई (इंजेक्शन) देकर अंडाणुओं की वृद्धि कराई जाती थी एवं उपरांत में उन्हें ‘IVF केंद्र’ भेजकर उनके अंडाशय निकाल लिए जाते थे । गाडेकर नामक महिला अपने घर में इसके लिए सुई रखती थी । वह अन्य महिलाओं से संपर्क करती थी, उन्हें पैसों का प्रलोभन देती थी एवं उनके अंडाशय निकलवाती थी ।
पुलिस ने सुई, आपराधिक प्रपत्र एवं अन्य सामग्री हस्तगत कर ली है तथा आगे की जांच की जा रही है । जानकारी के अनुसार, संबंधित महिलाओं को २० सहस्त्र रुपये एवं मध्यस्त महिला को ३ सहस्र रुपये की राशि दी जाती थी ।
अंडाशय निकालने के कारण महिलाओं की मासिक धर्म प्रक्रिया बंद हो जाती है, जिससे आगे प्राकृतिक गर्भधारण संभव नहीं रहती ।
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या