बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बडी सफलता

ढाका (बांग्लादेश) – तारिक रहमान की ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (‘बी.एन.पी.’) ने संसदीय आम चुनाव में बडी सफलता प्राप्त की है । ‘बी.एन.पी.’ एवं उसके सहयोगी दलों ने २०८ सीटों पर विजय पाई है । ‘जमात-ए-इस्लामी’ पार्टी ने अब तक ६९ सीटें जीती हैं । विशेष बात यह है कि इस पार्टी के प्रमुख शफीकुर रहमान स्वयं चुनाव हार गए हैं । इससे स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि बांग्लादेशी नागरिकों ने जमात को अस्वीकार कर दिया है । उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष हुए सत्ता परिवर्तन के पीछे यही पार्टी थी, फिर भी नागरिकों ने उसे अस्वीकार कर दिया । शेख हसीना के समर्थक नागरिकों ने भी ‘बी.एन.पी.’ को मतदान किया है, यह बात इस विजय से सामने आई है ।
‘बी.एन.पी.’ के प्रमुख तारिक रहमान ने २ सीटों से चुनाव लडा था एवं दोनों पर विजय प्राप्त की है । पिछले कई वर्षों से बांग्लादेश में खालिदा जिया तथा शेख हसीना प्रधानमंत्री पद पर रहीं । देश के इतिहास में ३५ वर्षों उपरांत तारिक रहमान के रूप में बांग्लादेश को पुरुष प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है । संभावना है कि वे कल १४ फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे ।
मैं आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं ! – प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तारिक रहमान को बधाई
तारिक रहमान की पार्टी की विजय पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बांग्लादेश की संसदीय चुनाव में ‘बी.एन.पी.’ को निर्णायक विजय दिलाने पर मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं । यह विजय बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है । भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील एवं समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खडा रहेगा । हमारे बहुआयामी संबंधों को और दृढ करने तथा हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढाने के लिए मैं आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं ।”
बांग्लादेश के भारत के साथ संबंध कैसे रहेंगे ?
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दिसंबर २०२५ में ढाका गए थे । उस समय उन्होंने तारिक रहमान से भेंट की थी । तारिक रहमान ने मध्यमार्गी रुख अपनाते हुए भारत के साथ व्यावहारिक मित्रता की नीति अपनाने की घोषणा की थी; यद्यपि “शेख हसीना बांग्लादेश की अपराधी हैं, इसलिए उन्हें हमारे पास भेजा जाए”, इस अनुरोध से भारत के लिए कठिनाई उत्पन्न हो सकती है ।
नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक ! – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी ‘बी.एन.पी.’ की विजय पर बधाई दी है । ‘एक्स’ पर दिए गए संदेश में शरीफ ने लिखा कि वे तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देते हैं । साथ ही चुनावों के सफल आयोजन के लिए बांग्लादेश की जनता को भी शुभकामनाएं दीं । दक्षिण एशिया तथा उससे आगे शांति, स्थिरता एवं विकास के साझा उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ऐतिहासिक, भाईचारेपूर्ण एवं बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ करने हेतु वे बांग्लादेश के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे