
मॉस्को (रूस) – रूस से सस्ता तेल क्रय नहीं किया जा सके, इसलिए अमेरिका भारत जैसे देशों पर दबाव बना रहा है । अमेरिका विश्व की ऊर्जा आपूर्ति को अपने नियंत्रण में रखना चाहता है तथा देशों को महंगी अमेरिकी गैस क्रय करने के लिए बाध्य करना चाहता है, ऐसा आरोप रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका पर लगाया ।
अमेरिका डॉलर का हथियार की तरह उपयोग कर रहा है
लावरोव ने कहा कि अमेरिका ने डॉलर का हथियार की तरह उपयोग करना प्रारम्भ कर दिया है । विश्व अब शीघ्रता से बदल रहा है । पहले अमेरिका पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था तथा आर्थिक व्यवस्था पर वर्चस्व रखता था । डॉलर के माध्यम से अपनी शक्ति दिखाता था; परंतु अब उसकी पकड दुर्बल हो रही है । चीन, भारत एवं ब्राजील जैसे देश शीघ्रता से प्रगति कर रहे हैं । अफ्रीका के देश भी अब केवल कच्चा माल विक्रय करने के स्थान पर अपने ही देशों में उद्योग स्थापित करना चाहते हैं ।
रूस से दूर रहने के लिए ब्रिक्स देशों पर दबाव
लावरोव ने बताया कि अमेरिका भारत तथा अन्य ब्रिक्स देशों पर रूस से दूर रहने के लिए दबाव डाल रहा है । भारत जो सूत्र आगे बढ़ा रहा है, वे आज के समय में आवश्यक हैं । आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई, अन्न एवं ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषय महत्वपूर्ण हैं ।
पश्चिमी देश अपनी पकड छोडना नहीं चाहते
लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देश दुनिया पर अपनी पुरानी पकड छोडना नहीं चाहते । ट्रम्प सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका ऊर्जा क्षेत्र में पूरे विश्व पर नियंत्रण रखना चाहता है तथा अपने प्रतिस्पर्धियों को रोकने का प्रयास कर रहा है ।
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !