India-US Trade : एक ऐसा समझौता जिससे भारतीय किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा !

भारत – अमेरिका व्यापार समझौते पर उद्योगमंत्री पियूष गोयल ने दी जानकारी

उद्योगमंत्री पियुष गोयल

नई दिल्ली – कुछ लोग भारतीय किसानों की चिंता करने का दिखावा करते हैं ; लेकिन उन्हें उनकी चिंता नहीं है । ‘ भारत तथा अमेरिका के मध्य इस समझौते से भारतीय किसानों को हानि होगी’ ये दावे असत्य हैं । अमेरिका से आयात होने वाली वस्तुएं, उत्पादनों तथा कृषि संबंधित वस्तुएं , उपकरण, यंत्रों पर कोई भी आयात छूट नहीं दी गई है । कृषि क्षेत्र में, अन्य वस्तुओं से किसानों को कोई हानि नहीं होगी, वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने यहां एक पत्रकार परिषद में जानकारी दी ।

अमेरिका के कृषि तथा दुग्धजन्य उत्पादनों के शुल्क पर कोई भी छूट नही !

मंत्री पियूष गोयल ने आगे कहा कि भारतीय किसान जो भी वस्तुएं तथा माल उत्पादित करते हैं, जिन में भारत स्वयंपूर्ण है, वे इस समझौते से बाहर हैं । भारत ने अमेरिका से आयात होने वाले कृषि क्षेत्र की वस्तुओं पर कोई छूट नहीं दी है । जेनेटिक उत्पाद (इंसुलिन, रोगप्रतिरोधक औषधि, आदि) भारत नहीं आएंगे । मांस आयात एवं मुर्गी पालन व्यवसाय पर कोई भी शूल्क छूट नहीं दी गई है । दूध एवं दुग्धजन्य उत्पादनों पर अमेरिका से आयात वस्तुओं पर कोई छूट लागू नहीं है । सोयाबीन, मक्का, चावल, चीनी, बाजरा, ज्वार तथा अन्य अनाज पर अमेरिका को कोई छूट नहीं दी गई है, पियूष गोयल ने स्पष्ट किया ।

चना, मूंग, ग्रीन टी, शहद, स्टार्च, इथेनॉल, तंबाकू, केले, स्ट्रॉबेरी, चेरी, खट्टे फलों के आयात पर कोई छूट नहीं दी गई है । मैं यहां यह घोषणा कर रहा हूं कि इन सभी उत्पादनों के साथ अन्य कृषिजन्य उत्पादनों पर अमेरिकन आयात वस्तुएं एवं उत्पादन को इस नए व्यापार समझौते के अंतर्गत कोई भी शुल्क छूट नहीं मिलेगी, गोयल ने यह भी स्पष्ट किया ।