|

नई देहली – अमेरिका के साथ किया गया व्यापार समझौता लघु एवं मध्यम उद्यमियों, औद्योगिक इकाइयों, कुशल श्रमिकों तथा उद्योगों के लिए नवीन अवसर उपलब्ध कराएगा । उन्नत तकनीक तक पहुंच आसान होगी । ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ (विश्व के लिए भारत में निर्माण), ‘डिजाइन इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ (विश्व के लिए भारत में रचना) तथा ‘इनोवेट इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ (विश्व के लिए भारत में नवोन्मेष) जैसे लक्ष्यों को गति प्राप्त होगी । इसमें उर्वरक तथा कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भारत के हितों का पूर्ण संरक्षण किया गया है, ऐसी सूचना उद्योगमंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में दी । जब गोयल अपना वक्तव्य दे रहे थे, तब लोकसभा में विपक्ष द्वारा कोलाहल किया जा रहा था । इसके उपरांत भी उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चर्चा पूर्ण की गई है ।
कृषि एवं दुग्ध व्यवसाय पूर्णतः संरक्षित!
गोयल ने आगे बताया कि विगत एक वर्ष में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के मध्य विविध स्तरों पर विस्तृत चर्चा हुई । दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण हितों का विचार करके संवेदनशील क्षेत्रों का संरक्षण सुनिश्चित किया गया । चर्चा के समय भारतीय पक्ष ने विशेष रूप से कृषि एवं दुग्ध व्यवसाय जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के हितों का यशस्वी संरक्षण किया । १ वर्ष की चर्चा के पश्चात द्विपक्षीय व्यापार समझौते के विविध क्षेत्रों को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Railways New Rule : व्हाट्सऐप पर दिखाया गया रेलवे का अनारक्षित टिकट अमान्य : ‘रेल वन’ ऐप में उपलब्ध मूल टिकट दिखाना अनिवार्य
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री