Former Indonesian President : इंडोनेशिया के पूर्व मुस्लिम राष्ट्रपति विडोडो ने तिरुपति में श्री वेंकटेश के दर्शन किए l

भगवान के दर्शन के लिए भावपूर्ण रूप से हाथ जोडकर मंदिर परिसर में चलते हुए उनका वीडियो प्रसारित

इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो

तिरुपति (आंध्र प्रदेश) – इंडोनेशिया के मुस्लिम पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो ने २९ जनवरी को यहां श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्री वेंकटेश के दर्शन किए । इस अवसर पर उन्हें पूजा-अर्चना करने का भी सम्मान प्राप्त हुआ , ऐसी जानकारी तिरुमला-तिरुपति देवस्थान के एक अधिकारी ने दी । भगवान के दर्शन के लिए भावपूर्ण ढंग से हाथ जोडकर मंदिर परिसर में चलते हुए विडोडो का वीडियो भी प्रसारित हुआ है ।

दर्शन के बाद विडोडो को रंगनायकुला मंडपम में रेशमी वस्त्र , प्रभु का प्रसाद और श्री वेंकटेश का छायाचित्र प्रसाद स्वरूप प्रदान किया गया । दुनिया के सबसे बड़े इस्लामी देश के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा मंदिर दर्शन किए जाने से इस घटना को अत्यधिक महत्व प्राप्त हुआ है । विडोडो वर्ष २०१४ से २०२४ तक कुल १० वर्षों तक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति रहे ।

संपादकीय भूमिका 

दुनिया के सबसे बडे इस्लामी देश के पूर्व राष्ट्रपति हिंदुओं के मंदिर में जाकर दर्शन कर सकते हैं , इससे हिंदू धर्म की सर्वसमावेशी प्रकृति तो स्पष्ट होती ही है ; लेकिन अब अगर इस घटना को लेकर किसी मुल्ला-मौलवी ने उनके विरोध में स्पष्टीकरण (फतवा) मांगा तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए ।