
बारामती ( जिला पुणे ) – राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का २९ जनवरी को दोपहर १२.१५ बजे बारामती स्थित ‘विद्या प्रतिष्ठान’ के प्रांगण में शोकपूर्ण वातावरण तथा शासकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि संस्कार संपन्न हुआ । इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, भाजपा अध्यक्ष नितीन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत तथा महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों सहित सभी दलों के नेता उपस्थित थे । उससे पूर्व अंत्येष्टि यात्रा में सहस्रों लोग सम्मिलित हुए ।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति निर्वाचन के प्रचार हेतु २८ जनवरी को प्रातः बारामती आते समय विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित ५ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी । अजित पवार का पार्थिवदेह जनवरी को प्रातः कुछ समय के लिए उनके काटेवाड़ी स्थित निवास स्थान पर लाया गया था । तदुपरांत काटेवाड़ी से विद्या प्रतिष्ठान तक उनकी अंत्येष्टि यात्रा निकाली गई । जब यह यात्रा विद्या प्रतिष्ठान पहुंची , तब वहां लाखों का जनसमूह एकत्रित था । इसके पश्चात उनके सुपुत्र पार्थ एवं जय पवार ने पार्थिवदेह को मुखाग्नि दी, तब उपस्थित सहस्रों समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं की आंखें भर आई । अजित पवार के पार्थिवदेह के साथ पवार परिवार के सभी सदस्य वहां उपस्थित थे । महाराष्ट्र पुलिस बल की ओर से हवा में गोलियां चलाकर तथा बिगुल बजाकर अजित पवार को अंतिम सलामी दी गई । राज्य सरकार ने ३ दिन का शोक घोषित किया है ।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
Pune Water pollution : ६०० दशलाख (मिलियन) लीटर मलजल सीधे नदी क्षेत्र में छोडे जाने के कारण पुणे नगर की नदियां प्रदूषण के जाल में !
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।