
नई देहली – देश के ७७ वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देहली के कर्तव्यपथ (राजपथ) पर आयोजित भव्य समारोह में महाराष्ट्र के सांस्कृतिक वैभव का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ सिद्ध हुआ । विविध राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों में महाराष्ट्र की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा की गई है ।
🇮🇳 Republic Day Parade 2026 | Best Tableaux Winners 🇮🇳
The results are out! 🏆
Maharashtra, Jammu & Kashmir, and Kerala shine as the top performers in the tableaux category 👏
🔶 Maharashtra – Ganeshotsav: A Symbol of Aatmanirbharta
🔶 Jammu & Kashmir – Handicrafts & Folk… https://t.co/9dtURsvxoe pic.twitter.com/f1SlBtbHne
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 29, 2026
केंद्र सरकार द्वारा झांकियों के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ यह संकल्पना निर्धारित की गई थी । महाराष्ट्र के गणेशोत्सव में मूर्तिकारों को मिलने वाला प्रोत्साहन, उससे विविध स्तरों के लोगों को प्राप्त होने वाला आर्थिक नियोजन एवं रोजगार, तथा समृद्ध सामाजिक उत्तराधिकार (विरासत), ऐसी संकल्पना का प्रयोग महाराष्ट्र की झांकी में किया गया था । झांकी पर भव्य श्रीगणेश प्रतिमा, पारंपरिक ढोल-ताशा दल एवं लेझिम नृत्य करते हुए कलाकारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया था ।
जम्मू-कश्मीर तथा केरल राज्यों ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । सैन्य बलों में ‘भारतीय नौसेना’ एवं अर्धसैनिक बलों में ‘देहली पुलिस’ के संचलन दल को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर सम्मानित किया गया ।
खाद्य एवं औषधि विभाग की राज्यभर में गुटखा माफियाओं पर छापेमारी
राष्ट्ररक्षार्थ मुंबई में ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’ संपन्न !
Savarkar Sadan : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लंदन स्थित घर के समान महाराष्ट्र के ‘सावरकर सदन’ को खरीद कर उसका संवर्धन किया जाए !
Mumbai Thook Jihad : गोरेगांव (मुंबई) में सतर्क हिन्दू ने उजागर किया ‘थूक जिहाद’ का कृत्य !
SBI Bank Mumbai Love Jihad : टीसीएस (TCS) के बाद अब ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’?
मंत्रालय के प्रवेशद्वार पर अशुद्ध भाषा में लगा फलक प्रशासन ने हटाया ।