
ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश में पुनः एक बार एक हिन्दू युवक को जिंदा जलाया गया । उसका नाम चंचल चंद्र भौमिक है तथा वह कोमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था । यह घटना शुक्रवार, २३ फरवरी के रात को हुई । बांग्लादेश के पत्रकार पत्रकार सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने सामाजिक माध्यमों पर पोस्ट कर इस घटना की विस्तृत जानकारी दी ।
Chanchal Bhowmik Burned to Death in Bangladesh After Dipu–Khokon | Minority leaders demand building a safe Bangladesh for Hindus
Once again, an incident of burning a Hindu youth to death has occurred in Bangladesh. After Dipu Chandra Das was burned to death in Mymensingh and… pic.twitter.com/ERQVzIN5AO
— Salah Uddin Shoaib Choudhury (@salah_shoaib) January 24, 2026
१. चंचल भौमिक पिछले ६ वर्षाें से नरसिंहदी स्थित रुबल मियां के गराज में काम करता था तथा वही रहता था । स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार २३ जनवरी की रात को अपना काम समाप्त होने के पश्चात चंचल गराज में ही सो गया । निकट के सीसीटीवी में देररात एक व्यक्ति पेट्रोल डालकर गराज को आग लगाते हुए दिखाई दिया । आग लगाने के लंबे समय के उपरांत वह व्यक्ति वही रूका था । चंचल की मृत्यु की आश्वस्तता होने के उपरांत ही वह वहां से निकल गया, यह सीसीटीवी फूटेज से स्पष्ट होता है ।
🚨 HINDU GENOCIDE CONTINUES IN BANGLADESH! 🇧🇩
Laxmipur village, Comilla District: In a horrific incident, a Hindu youth named Chanchal Chandra Bhowmik was brutally burnt alive on the night of Jan 23.
🔥 How long will this massacre continue?
While Hindus face systemic… https://t.co/KajfyLUVVY pic.twitter.com/dMXg5n5oE0
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 25, 2026
२. चंचल भौमिक के पिता के निधन के उपरांत उसके परिवार का संपूर्ण दायित्व उस पर आ गया था । चंचल की मां बीमार रहती है तथा उसका एक भाई दिव्यांग है । चंचल के परिजनों ने भी यह हत्या होने का आरोप लगाया है । अपना नाम उजागर न करने के शर्त पर कुछ स्थानीय लोगों ने धार्मिक कारणों से ही चंचल की हत्या होने का संदेह व्यक्त किया है ।
बांग्लादेश के हिन्दू समाज में भय का वातावरण
इस घटना के कारण बांग्लादेश के हिन्दू संगठन एवं सामान्य हिन्दुओं में भय का वातावरण है । हिन्दू संगठनों ने इस घटना के विषय में कडी अप्रसन्नता व्यक्त की है । इससे पूर्व मेमनसिंह में दीपू चंद्र दास को भी जिंदा जलाकर उनकी हत्या की गई थी, उसके उपरांत शरियातपुर में खोकन चंद्र दास की हत्या की गई तथा अब नरसिंहदी में चंचल चंद्र भौमिक को जिंदा जलाया गया ।
संपादकीय भूमिका
|
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !