मालगाडी की क्षति, चालक घायल

चंडीगढ – पंजाब के फतेहगढ साहिब जिला में गणतंत्र दिवस से पूर्व रेल मार्ग पर बम विस्फोट की घटना घटित हुई है । यह विस्फोट खानपुर के निकट रेल मार्ग पर रात्रि १० बजे हुआ । विस्फोट के समय वहां से एक मालगाडी जा रही थी । इस विस्फोट के कारण मालगाडी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है । मालगाडी का चालक भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है । विस्फोट के कारण रेल मार्ग का लगभग १२ फुट भाग पूर्णतः ध्वस्त हो गया । इस घटना के पश्चात संपूर्ण परिसर में सुरक्षा बढा दी गई है ।
रोपड़ क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक नानक सिंह ने सूचित किया कि यह अत्यंत तीव्र विस्फोट नहीं था । पंजाब पुलिस द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से इसकी जांच की जा रही है । अन्वेषण यंत्रणाओं से भी संपर्क किया जा रहा है । शीघ्र ही इस प्रकरण का समाधान कर लिया जाएगा ।
संपादकीय भूमिकाआज भी देश को गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिन तथा हिन्दुओं के समस्त पर्वों को आतंकवाद की छाया में मनाना पड रहा है, यह परमाणुशक्ति संपन्न भारत के लिए अत्यंत लज्जास्पद है ! |
नागपुर में मानसिक तनाव के कारण ‘नीट’ परीक्षार्थी छात्रा ने की आत्महत्या
(और इनकी सुनिए …) ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ये सभी मूर्खतापूर्ण बातें – Abu Azmi
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
कोलकाता के सुरेंद्रनाथ महाविद्यालय के तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के कार्यालय में मिली बडी धनराशि
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।