J&K Accident : कश्मीर में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से १० सैनिकों की मृत्यु

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारतीय सेना का एक वाहन २०० फीट गहरी खाई में गिरने से हुई दुर्घटना में १० सैनिकों की मृत्यु हो गई, जबकि ११ सैनिक आहत हुए हैं ।

इस वाहन में कुल २१ सैनिक थे । आहत सैनिकों को उधमपुर के सैन्य चिकित्सालय में भरती किया गया है । यह दुर्घटना भद्रवाह-चंबा अन्तर्राज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप नामक स्थान पर हुई । सभी सैनिक एक उच्च क्षेत्र में स्थित चौकी की ओर जा रहे थे, उसी समय चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया ।