अलिबाग (रायगढ, महाराष्ट्र) में २२ जनवरी से २६ जनवरी की अवधि में राष्ट्रीय धनुर्विद्या प्रतियोगिता का आयोजन !

१९ राज्यों के ६५० निशानेबाज भाग लेंगे !

अलिबाग (रायगढ) – यहां के आर्.सी.एफ्. स्पोर्ट काँप्लेक्स में २२ जनवरी से २६ जनवरी की अवधि में राष्ट्रीय धनुर्विद्या प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है । इस प्रतियोगिता में देश के १९ राज्यों के ६५० निशानेबाजों ने अपना सहभाग पंजीकृत किया है ।

१०, १४ एवं १९ वर्ष आयुसमूह के नीचे के प्रत्येक समूह के लिए प्रथम पुरस्कार २५ सहस्र रुपए, द्वितीय पुरस्कार पारितोषिक १५ सहस्र रुपए एवं तृतीय पुरस्कार १० सहस्र रुपए होगा, जबकि बडे आयुसमूह के लिए प्रथम पुरस्कार १ लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार ५० सहस्र रुपए एवं तृतीय पुरस्कार की राशि २५ सहस्र रुपए होगी ।