
नयी देहली – इस्रायल एवं हमास के मध्य संघर्ष को स्थायी रूप से रोकने के लिए तथा गाझा में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका द्वारा ‘गाझा बोर्ड ऑफ पीस’ (गाझा शांति मंडल) की स्थापना की गई है । इस गाझा शांति मंडल में सहभागी होने के लिए अमेरिका ने भारत को आधिकारिक निमंत्रण भेजा है । भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए यह सूचना दी है ।
Honored to convey @POTUS invitation to Prime Minister @narendramodi to participate in the Board of Peace which will bring lasting peace to Gaza. The Board will support effective governance to achieve stability and prosperity! pic.twitter.com/HikLnXFFMp
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) January 18, 2026
‘व्हाइट हाउस’ द्वारा भारत को इस संदर्भ में भेजे गए पत्र में कहा गया है कि, मध्य-पूर्व में शांति सुदृढ करने के लिए तथा वैश्विक संघर्ष सुलझाने हेतु एक नवीन दृष्टिकोण स्वीकार करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आपको (नरेंद्र मोदी को) हमारे साथ सहभागी होने के लिए आमंत्रित करना, यह हमारा बडा सम्मान है । २९ सितंबर २०२५ के दिन गाझा संघर्ष समाप्त करने के लिए एक व्यापक योजना घोषित की गई थी । यह योजना २० सूत्रीय थी । इस योजना को आगे ले जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मान्यता दी । अब इन सभी स्वप्नों को प्रत्यक्ष में लाने का समय आ गया है । इस योजना के केंद्र में शांति मंडल है जो अब तक का सर्वाधिक प्रभावशाली एवं परिणामकारक मंडल है । जो एक नवीन अंतरराष्ट्रीय संगठन तथा संक्रमणकालीन प्रशासन के रूप में स्थापित किया जाएगा ।
संपादकीय भूमिका
|
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
सर्वोच्च न्यायालय में ५ नए न्यायाधीश, अब एक पद रिक्त !