उत्तरप्रदेश एवं नागपुर में आतंकवादविरोधी दल की कार्रवाई !

नागपुर : उत्तरप्रदेश एवं नागपुर के आतंकवादविरोधी दल की संयुक्त कार्रवाई में उत्तरप्रदेश में कार्यरत धर्मांतरण के जाल के सूत्रधार सूत्रधार छांगुरबाबा उपाख्य जलालुद्दीन करीमुल्ला शाह के फरार साथी इरदुल इस्लाम वल्द गुलाम येजदानी को १७ जनवरी को आशीनगर के गौसिया मस्जिद परिसर से बंदी बनाया गया । (स्वयं को ‘बाबा’ नाम लगानेवाले धूर्त मुल्ला ! – संपादक) इससे ‘धर्मांतरण के सिंडिकेट’के तार नागपुर तक जुडे हैं, यह स्पष्ट हुआ । छांगूरबाबा के धर्मांतरण के जाल के लिए धन एवं ‘लॉजिस्टिक्स’ (आपूर्ति व्यवस्था) में भूमिका निभाने का उस पर आरोप है ।
इरदुल की बैंक खाते में करोडों रुपए के संदिग्ध लेनदेन !
इरदुल इस्लाम मूलरूप से नागपुर का निवासी है तथा सौर बिजली संयंत्र (सोलर पैनल) लगाने का उसका व्यवसाय है । उसने यह दावा किया है कि मुझे छांगुरबाबा के आश्रम में सोलर पैनल लगाने का काम मिलने के कारण मैं उसके संपर्क में आया हूं तथा धर्मांतरण के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है; परंतु इरदुल के बैंक खाते में किए गए करोडों रुपए के लेनदेन आतंकवादविरोधी दल ने खोजे हैं । यह पैसा निश्चितरूप से कहां से आया ? तथा क्या इन पैसों का उपयोग धर्मांतरण के लिए किया गया है ?, इसकी पुलिस जांच कर रही है ।
कौन है करीमुल्ला शाह ?
जलालुद्दीन उपाख्य करीमुल्ला शाह ‘धर्मांतरण सिंडीकेट’का मुख्य सूत्रधार है । उसके नागपुर शहर में पुराने संबंध थे । उसके उपरांत वह उत्तरप्रदेश गया तथा उसने वहां जाकर धर्मांतरण का बडा जाल बनाकर युवतियों, श्रमिकों, विधवा महिलाओं एवं निराश्रित युवतियों को बडा लालच देकर उनका धर्मांतरण करता था । उसे ५ जुलाई २०२५ को बंदी बनाया गया था । उसकी सहयोगी नीत रोहरा उपाख्य नसरीन भी कारागृह में बंद है । इस रैकेट को खाडी देशों से १०० करोड रुपए का चंदा मिलने की जानकारी मिली है ।
संपादकीय भूमिका
|
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस