हिन्दू संगठन के प्रयास से सच्चाई सामने आई ।

बेंगलुरु (कर्नाटक) – बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के समीप स्थित पोडू गांव में बांग्लादेशी घुसपैठियों का एक बडा नेटवर्क सामने आया है । साथ ही, व्यवस्थित रूप से झूठे प्रमाणपत्र तैयार किए जाने की सच्चाई भी सामने आई है । हिन्दू कार्यकर्ता पुनीत केरेहळ्ळी तथा ‘हिन्दू जागरण वेदिके’ के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार ३ दिनों तक चलाए गए अभियान में एक ही स्थान पर १० से अधिक परिवारों के अवैध रूप से रह रहे होने का खुलासा हुआ । इन सभी को बंदी बनाया गया है । हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं को देखकर कुछ घुसपैठिए अवसर का लाभ उठाकर भाग गए। जानकारी मिली है कि बेंगलुरु एवं आसपास के क्षेत्रों में ऐसे सहस्त्रों घुसपैठिए रह रहे हैं ।
Bangladeshi infiltrators living on fake Indian IDs were caught after a ground-level campaign by Hindu activists.
Led by Puneet Kerehalli (@Puneeth74353549) and Hindu Jagran Vedike, it was revealed that 10+ families were illegally staying at one location in Bengaluru.
Shocking… pic.twitter.com/VdSeUY9TRj
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) January 13, 2026
मात्र १५०० रुपये में मिलते हैं झूठे पहचान पत्र –
घुसपैठ करने वाले इन बांग्लादेशी मुसलमानों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित सभी प्रमाणपत्र ऐसे हैं, जो पूरी तरह से वैध प्रतीत होते हैं । पूछताछ में यह सामने आया है कि केवल १५०० रुपये देने पर झूठे आधार कार्ड बनाकर उन्हें ‘भारतीय नागरिक’ के रूप में दर्शाने वाला एक बडा नेटवर्क सक्रिय है ।
बंदी बनाए गए एक घुसपैठिए का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है तथा उसने बजाज फाइनेंस के माध्यम से लगभग ४.५ सहस्त्र रुपये का ऋण लेकर एक ऑटो-रिक्शा खरीदा है ।
सभी घुसपैठिए पिछले ५ वर्षों से यहां रह रहे थे । उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि बांग्लादेश से भारत लाने के लिए १मध्यस्थ दल का एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है ।
संपादकीय भूमिकाजो काम पुलिस तथा प्रशासन का है, वह यदि हिन्दू संगठनों को करना पडे, तो देश में घुसपैठियों पर प्रभावी कार्यवाही कैसे होगी ? |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba