श्रीराम मंदिर में एक मुसलमान द्वारा की गई नमाज पठन की घटना पर मुसलमान पक्षकार इकबाल अंसारी की प्रतिक्रिया –

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – जम्मू कश्मीर के अबू अहमद शेख ने श्रीराम मंदिर में घुसकर नमाज पठन किया तथा ‘अल्लाहु अकबर’ (अल्लाह महान है , इस प्रकार की) घोषणाएं दीं । इस पर सर्वत्र विरोध हो रहा है तथा श्रीराम जन्मभूमि प्रकरण में मुसलमान पक्ष के याचिकाकर्ता इकबाल अंसारी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि मंदिर में की जा रही प्रार्थना में किसी भी प्रकार का व्यवधान या हस्तक्षेप गैरकानूनी है । कश्मीरी युवक वहां कैसे और कहां से आया ? राम मंदिर में नमाज पठन करने की आवश्यकता उसे क्यों लगी ? तथा इसके लिए उत्तरदायी व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

अंसारी ने बताया कि अयोध्या एक धार्मिक नगर है तथा सभी धर्मों के लोगों के लिए श्रद्धा का स्थान है । (यह केवल हिन्दूओं की श्रद्धा का ही स्थान है कम से कम उत्तर प्रदेश के हिन्दुत्वनिष्ठ राजनीतिक नेताओं को तो अंसारी के इस आधारहीन वक्तव्य पर आपत्ति लेनी चाहिए – संपादक) हिन्दू , मुसलमान , सिख , ईसाई सभी यहां भाईचारे के साथ रहते हैं । प्रत्येक धर्म के लिए अलग अलग पूजा स्थल उपलब्ध हैं । राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और मुसलमानों सहित पूरे देश के लोगों ने मंदिर का सम्मान किया है ।
श्रीराम मंदिर की घटना अत्यंत निंदनीय तथा दुर्भाग्यपूर्ण – भाजपा
इस प्रकार के समाचार आना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है । स्थानीय प्रशासन तथा राज्य सरकार भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों , इसकी सुनिश्चितता करेंगे , ऐसा विश्वास भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने व्यक्त किया ।
Temple Bonds : केन्द्र सरकार ‘टेम्पल बॉन्ड्स’ योजना लाने की तैयारी में !
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !
Pakistani HoneyTrap Failed : कश्मीरी युवक को ‘हनी ट्रैप’ में फंसाकर उससे गोपनीय सूचना प्राप्त करने का पाकिस्तान का षड्यंत्र विफल !